Wednesday, June 3, 2009

माईक्रोसाफ़्ट लाया बिंग

चीख रहा है चित्र बड़ा सा
मिमिया रहा है रिज़ल्ट
रंगों की नुमाईश है
सर्चर की इंसल्ट

तथ्य के बल पर कर देता है
गुगल ज़रूरत पूरी
पिक्सल-पिक्सल भरना चाहे
एम-एस-एन गागर अधूरी

गुगल ऐसा शब्द है
जिससे लाखों हैं परिचित
बच्चे-बूढ़े हर कोई गाए
इसके गुण अमित

बदल-बदल के नाम कई सारे
माईक्रोसाफ़्ट लाया बिंग
एक दिन ऐसे गायब होगा
जैसे गधे के सर से सींग

पिक्सल-पिक्सल जोड़ के बनाए
एक सुंदर सा चित्र
सुंदर-सुंदर चित्र देख कर शायद
एकाध जाए पसीज

बड़ा हुआ तो क्या हुआ
ये है माईक्रोसाफ़्ट
इन्नोवेशन का नाम नहीं है
प्रोडक्ट थर्ड क्लास

सिएटल 425-445-0827
3 जून 2009
====================

रिज़ल्ट = result; सर्चर = searcher; इंसल्ट = insult; गुगल = Google; पिक्सल = pixel ; एम-एस-एन = msn; बिंग = bing; माईक्रोसाफ़्ट = Microsoft; इन्नोवेशन = innovation; प्रोडक्ट = product; थर्ड क्लास = third class

इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


1 comments:

हिमांशु । Himanshu said...

काव्यात्मक तकनीकी जानकारी । बिंग की पोल खोल दी आपने । आभार ।