Tuesday, November 10, 2026

जेन्सन, हमें तेरा ऐतबार ना रहा

स्टॉक मिट्टी हो गया

पैसा सारा डूब गया

जेन्सन, हमें तेरा ऐतबार ना रहा


कमाई सारी अपनी मैं

रहा था जिसको सौंपता

वो मेरे दोस्त तुम ही थे

तुम्हीं तो थे

आदर्श मेरी ज़िंदगी का

जिसको था मैं सोचता

वो मेरे दोस्त तुम ही थे

तुम्हीं तो थे

सारे भेद खुल गए

राज़दार ना रहा

जेन्सन, हमें तेरा

ऐतबार ना रहा, ऐतबार ना रहा


ए-आई के सफ़र में भी

बने थे सब के गाइड जो

वो तुम न थे तो कौन था

तुम्हीं तो थे

कर रहे थे किसी के साथ

एक और जो साइड शो

वो तुम न थे तो कौन था

तुम्हीं तो थे

नशे की रात ढल गई

अब खुमार ना रहा

जेन्सन, हमें तेरा

ऐतबार ना रहा, ऐतबार ना रहा


भरे-भरे से हॉल में

दिखाते थे सब्ज़बाग़ जो

वो तुम न थे तो कौन था

तुम्हीं तो थे

अँधेरी राह में हमें

दिखाते थे चिराग़ जो

वो तुम न थे तो कौन था

तुम्हीं तो थे

अब किसी को भी तेरा 

इंतज़ार ना रहा

जेन्सन, हमें तेरा

ऐतबार ना रहा, ऐतबार ना रहा


(शैलेंद्र से क्षमायाचना सहित)

राहुल उपाध्याय । 10 नवम्बर 2026 । सिएटल 

इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


0 comments: