Showing posts with label khusro. Show all posts
Showing posts with label khusro. Show all posts

Wednesday, June 25, 2008

पहेली 26

जैसे ही भारी-भरकम डॉक्टर ने हाथ में पहने XXXX (3.5)
डर के मारे कब्ज़ी मरीज को शुरू हो गए XXXX (2.5, 2)

इस पहेली की पहली पंक्ति का अंतिम शब्द खोजे, और उस शब्द के दो शब्द बनाए ताकि वे दूसरी पंक्ति के अंतिम दो शब्द बन जाए। लेकिन अक्षरों का क्रम न बदले। संधि विच्छेद हो सकता है।

जैसे कि - बनाई, बन आई

ध्यान रहे कि शब्द हिंग्लिश (Hinglish) भी हो सकते हैं। छोटी-बड़ी मात्रा के भेद पर गौर न करें।

कोष्ठक में हर शब्द के अक्षरों की संख्या दी गई है।
जैसे - पुरुस्कार (4.5) वर्ष (2.5) हाथापाई (4)

सहायता के लिए ये पाँच उदाहरण देखें। और बाकी अन्य पहेलियाँ भी।

Tuesday, June 17, 2008

पहेली 25

जिसने भी की XXXXX
जिल्लत ही उसके XXXXX

इस पहेली की पहली पंक्ति का अंतिम शब्द खोजे, और उस शब्द के तीन नए शब्द बनाए ताकि वे दूसरी पंक्ति के अंतिम तीन शब्द बन जाए। लेकिन अक्षरों का क्रम न बदले। संधि विच्छेद हो सकता है।

जैसे कि - बनाई, बन आई

ध्यान रहे कि शब्द हिंग्लिश (Hinglish) भी हो सकते हैं। छोटी-बड़ी मात्रा के भेद पर गौर न करें।

सहायता के लिए ये पाँच उदाहरण देखें। और बाकी अन्य पहेलियाँ भी।

Monday, June 16, 2008

पहेली 24

हम जब भी XXXXX
वो समझे कि XXXXX

इस पहेली की पहली पंक्ति के अंतिम दो शब्द खोजे, और उन दो शब्दों के दो नए शब्द बनाए ताकि वे दूसरी पंक्ति के अंतिम दो शब्द बन जाए। लेकिन अक्षरों का क्रम न बदले।

जैसे कि - जाप हर, जा पहर

ध्यान रहे कि शब्द हिंग्लिश (Hinglish) भी हो सकते हैं। छोटी-बड़ी मात्रा के भेद पर गौर न करें।

सहायता के लिए ये पाँच उदाहरण देखें। और बाकी अन्य पहेलियाँ भी।

Thursday, June 12, 2008

पहेली 23

समाज में आदर्श की XXXX
पैदा किये हैं लाखों XXXX

इस पहेली की पहली पंक्ति के अंतिम शब्द को खोजे, और उस शब्द के दो टुकड़े ऐसे करे कि वे दूसरी पंक्ति के अंतिम शब्द बन जाए।

या फ़िर दूसरी पंक्ति के अंतिम शब्द को खोजे, और उस शब्द के दो टुकड़े ऐसे करे कि वे पहली पंक्ति के अंतिम शब्द बन जाए।

ध्यान रहे कि शब्द हिंग्लिश (Hinglish) भी हो सकते हैं। छोटी-बड़ी मात्रा के भेद पर गौर न करें।

सहायता के लिए ये पाँच उदाहरण देखें।

Wednesday, June 11, 2008

पहेली 22

मैं हूँ, मंडप है, और तुम्हारी मांग में XXX है
हे प्रिये, कुछ तो समझाओ क्यूँ ये सुहाना XXX है

इस पहेली की पहली पंक्ति के अंतिम शब्द को खोजे, और उस शब्द के दो टुकड़े ऐसे करे कि वे दूसरी पंक्ति के अंतिम शब्द बन जाए।

या फ़िर दूसरी पंक्ति के अंतिम शब्द को खोजे, और उस शब्द के दो टुकड़े ऐसे करे कि वे पहली पंक्ति के अंतिम शब्द बन जाए।

ध्यान रहे कि शब्द हिंग्लिश (Hinglish) भी हो सकते हैं। छोटी-बड़ी मात्रा के भेद पर गौर न करें।

सहायता के लिए ये पाँच उदाहरण देखें। उदाहरण में हर हल का पहला शब्द तीन अक्षर का है। लेकिन यह मात्र संयोग है। इस पहेली का यह नियम नहीं है। और कितने X हैं, यह अक्षरों की संख्या का संकेत भी नहीं है।

उदाहरण:
1 -
जब तक देखा नहीं XXXXXX
अपनी खामियाँ नज़र XXX XXX

हल - आईना, आई ना

जब तक देखा नहीं आईना
अपनी खामियाँ नज़र आई ना

2 -
हे हनुमान, राम, XXXXXX
रक्षा करो मेरी XXX XXX

हल - जानकी, जान की

हे हनुमान, राम, जानकी
रक्षा करो मेरी जान की

3 -
पूरी करो मेरी XXXXXX
खुले लॉटरी करूँ XXX XXX

हल - कामना, काम ना

पूरी करो मेरी कामना
खुले लॉटरी करूँ काम ना

4 -
जिन्होने भी मिलियंस XXXXXX हैं
मुसीबतों में नज़र XXX XXX हैं

हल - कमाए, कम आए

जिन्होने भी मिलियंस कमाए हैं
मुसीबतों में नज़र कम आए हैं

5 -
भूखे हैं तेरे XXXXXX
भूखों को तू XXX XXX

हल - बंदे, 'बन' दे

भूखे हैं तेरे बंदे
भूखों को तू 'बन' दे

Tuesday, June 10, 2008

पहेली 21

बंद हो गया नहाते नहाते XXXXXX
जब मुझे मिला पानी XXX XXX

इस पहेली की पहली पंक्ति के अंतिम शब्द को खोजे, और उस शब्द के दो टुकड़े ऐसे करे कि वे दूसरी पंक्ति के अंतिम शब्द बन जाए।

सहायता के लिए ये तीन उदाहरण देखें। उदाहरण में हर हल का पहला शब्द तीन अक्षर का है। लेकिन यह मात्र संयोग है। इस पहेली का यह नियम नहीं है। और कितने X हैं, यह अक्षरों की संख्या का संकेत भी नहीं है।

उदाहरण:
1 -
जब तक देखा नहीं XXXXXX
अपनी खामियाँ नज़र XXX XXX

हल - आईना, आई ना

जब तक देखा नहीं आईना
अपनी खामियाँ नज़र आई ना

2 -
हे हनुमान, राम, XXXXXX
रक्षा करो मेरी XXX XXX

हल - जानकी, जान की

हे हनुमान, राम, जानकी
रक्षा करो मेरी जान की

3 -
पूरी करो मेरी XXXXXX
खुले लॉटरी करूँ XXX XXX

हल - कामना, काम ना

पूरी करो मेरी कामना
खुले लॉटरी करूँ काम ना

Monday, June 9, 2008

पहेली 20

जब भी इम्तहान का निकला XXXXXX
चाहा, आऊँ अव्वल, न दूजा, XXX XXX

इस पहेली की पहली पंक्ति के अंतिम शब्द को खोजे, और उस शब्द के दो टुकड़े ऐसे करे कि वे दूसरी पंक्ति के अंतिम शब्द बन जाए।

सहायता के लिए ये तीन उदाहरण देखें। उदाहरण में हर हल का पहला शब्द तीन अक्षर का है। लेकिन यह मात्र संयोग है। इस पहेली का यह नियम नहीं है। और कितने X हैं, यह अक्षरों की संख्या का संकेत भी नहीं है।

Friday, June 6, 2008

पहेली 19

शक्तिशाली है अमेरिका, ये देश नहीं XXXXXX
शांति स्थापित करने के लिए हमेशा XXX XXX