Thursday, May 28, 2026

मिडिल क्लास

आज माँ नहीं है 

फिर भी 

नए कपड़े पहनते वक़्त 

सोचता हूँ 

आज पहनूँ 

या तब 

जब किसी बड़े के घर जाना हो 

कोई जन्मदिन हो 

तीज-त्योहार हो 


बचपन में 

जो मिडिल क्लास की मानसिकता

दिमाग़ में घर कर जाती है 

वो

बैंक खाते को देख कर

निकल नहीं जाती


राहुल उपाध्याय ।  28 मई 2026 । सिएटल 


इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


0 comments: