कितनी खुशी की बात है
कि
कोई तो है
जिसके नाराज़ होने पर
मैं उदास होता हूँ
कितनी खुशी की बात है
कि
कोई तो है
जिससे मुझको फ़र्क़ पड़ता है
कितनी खुशी की बात है
कि
कोई तो है
जिसको मुझसे फ़र्क़ पड़ता है
कितनी खुशी की बात है
कि
कोई तो है
जो मुझे विश करता है
कितनी खुशी की बात है
कि
कोई तो है
जो मुझे मिस करता है
कितनी खुशी की बात है
कि
कोई तो है
राहुल उपाध्याय । 17 नवम्बर 2026 । सिएटल

0 comments:
Post a Comment