ट्रम्प साहिब
ग्रीन कार्ड दे दो
कर दो काम ज़रा सा
ऐ दिल दीवाने, खेल है क्या जाने
दर्द भरी ये राह कहाँ से
हम लोगों ने पाई
हो गई है रुसवाई
टूट गया मैं
टूट के मैं हूँ
तुमको हाल सुनाता
कर दो काम ज़रा सा
याद दिलानी है
एक कहानी है
आज जो तुमको याद नहीं है
या शायद नहीं भूले
हो तुम कैसे जीते
वोट दिलाएं हमने तुमको
फिर भी हाल बुरा सा
कर दो काम ज़रा सा
बरसों बीत गए
हमको आए यूएस
छुरी बन के
गर्दन पे चल दीं
वीपी वैन्स की बातें
मारे हमको ताने
तुम संग एक विनती हमारी
समझो दीन की भाषा
कर दो काम ज़रा सा
राहुल उपाध्याय । 26 अक्टूबर 2026 । सिएटल

0 comments:
Post a Comment