Tuesday, November 8, 2016

अमरीका वाले वोट गिने


आज कैसा दिन ये आया

ग़ौर से करें आप नोट

अमरीका वाले वोट गिने

भारत वाले नोट


सेठ दीवालिये हो गए

दीवाली के नौ दिन बाद

आई लक्ष्मी फुर्र हुई

उल्लू बने सब आज


काल करे सो आज कर

आज करे सो अब

पल में कचरा बन जाएगा

नोट बदलेगा कब?


बड़ा हुआ तो क्या हुआ

जैसे हज़ार का नोट

रद्दी में बिकता नहीं

इल्ज़ाम लगे जो और


नोट बदलने हम चले

कौड़ी देवे कोय

हम को जैसे कोढ़ हुई

हाथ लगावे कोय


नोट बदलता जग फिरे

आचरण बदले कोय

जो आचरण बदल सके

तो दु: काहे को होय


नोट लेना हज़ार का

ले लेना सौ-पचास

मोल करो छुटभैयों का

पड़े रहन दो बिग बॉस


मोदी ने धारा मोड़ दी

देश की रातों-रात

हज़ार-पाँच सौ के नोट भी

ढूँढ रहे अपनी औक़ात 


पहले हुई गलियाँ साफ़

आज हो रही जेब

और क्या होगा MODIfy

योग बदल ही चुकी है देह


8 नवम्बर 2016

सिएटल | 425-445-0827

tinyurl.com/rahulpoems 






इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


0 comments: