मोदी बिना जैसे देश में विकास हुआ नहीं 
मोदीभक्ति बिना देशभक्ति, देशभक्ति नहीं 
जी में आता है 
मोदीभक्तों को
संकीर्णता के दुष्परिणामों से
अवगत कराता रहूँ
पर इन सबमें 
उम्मीद की किरण
दिखती नहीं 
काश ऐसा हो 
अपनी ग़लतियों का
अहसास इन्हें होता रहे
कोई वार हो
अल्पसंख्यकों पे अत्याचार हो
कभी कुछ बोले तो सही
मन की बात में 
सफ़ाई की आड़ में 
देश को उलझाए रखा 
रोज़गार की बात पे
कहते हैं
आँकड़े सही नहीं 
(गुलज़ार से क्षमायाचना सहित)
राहुल उपाध्याय । 22 अप्रैल 2019 । सिएटल
 
 Posts
Posts
 
 

1 comments:
ब्लॉग बुलेटिन की दिनांक 23/04/2019 की बुलेटिन, " 23 अप्रैल - विश्व पुस्तक दिवस - ब्लॉग बुलेटिन “ , में आप की पोस्ट को भी शामिल किया गया है ... सादर आभार !
Post a Comment