Friday, September 20, 2024

बराबरी

साइकिल 

आज भी चलाता है लड़का 

और बैठती है डंडे पर लड़की 


लड़के की शर्ट पर 

आज भी बटन

टाँकती है लड़की 


लड़का छोड़ने जाता है 

लड़की को उसके घर


बराबरी 

न थी

न है

न होगी


राहुल उपाध्याय । 21 सितम्बर 2024 । टोक्यो



इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


0 comments: