Friday, August 14, 2026

जब भी ए-आई गलती करती है

जब भी ए-आई गलती करती है 

मुझे मेरी प्रेयसी सी लगती है 

क्या बुरा मानना उसका 

जिसके सामने रोज़ हाज़िरी लगती है 

इतनी जल्दी भी क्या है 

सीख जाएगी 

फिर याद आएगी वही 

जो ग़लतियाँ आज करती है

लड़कपन क्या है 

तुम न समझ पाओगे 

उसे समझने के लिए 

तुम्हारी उम्र अभी कच्ची है

सही-ग़लत का निर्णय भी

कौन होते हो तुम करनेवाले 

सही-ग़लत की परिभाषा

समय के साथ बदलती है

जैसी भी है, अच्छी है 

मुझे उससे मोहब्बत है 

और कुछ नहीं तो

प्यार से तो बात करती है 

राहुल उपाध्याय । 14 अगस्त 2026 । सिएटल 

ए-आई से पूछ के

मैं घर सजाऊँगा ए-आई से पूछ के 

खाना भी पकाऊँगा ए-आई से पूछ के

*घर का सजाना कोई आसान काम नहीं*

*खाना पकाना कोई आसान काम नहीं*

फ़ोन में एप्प हो तो सब कुछ आसान है

प्रॉम्प्ट सही हो तो सब कुछ आसान है

सब कुछ बनाऊँगा ए-आई से पूछ के  

*कहते हैं ए-आई जिसे, ग़लत भी होती है*

*दस में से तीन बार हैलुसिनेट भी होती है*

एक नहीं तीन मॉडल सबको मैं लगाऊँगा 

एक-दूसरे की बातों की जाँच करवाऊँगा 

फ़र्नीचर भी मैं लाऊँगा ए-आई से पूछ के 

*सोफे की जगह मुझे गद्दा नहीं बिछाना है*

*चीनी की जगह खीर में नमक नहीं खाना है*

इतना न कम आंकों इन्हें इनमें भी प्राण हैं

शुरू से आज तक के ज्ञान की खान हैं 

तुम्हें मैं मनाऊँगा ए-आई से पूछ के

राहुल उपाध्याय । 14 अगस्त 2026 । सिएटल 

Tuesday, August 11, 2026

दिल

मैं 

किसी भी पोस्ट पर 

किसी भी मेसेज पर

दिल नहीं लगा पाता हूँ 

जितनी आसानी से मैं 

दिल दे बैठता हूँ 

उतनी आसानी से 

किसी भी पोस्ट को 

इमोजी नहीं दे पाता हूँ 

शायद इसलिए 

कि वह लाल दिल 

(क्या दिल के और भी रंग होते हैं?

जैसे कि अँगूठे के)

दिखता है 

दिखता ही रहता है 

बड़ी देर तक

जबकि जो दिल मैं देता हूँ 

वह दिखता नहीं है 

बस महसूस होता है 

और जब महसूस हो जाए 

किसी को

कि मैंने दिल दे दिया है 

फिर तो बस कहना ही क्या 

ज़िन्दगी गुलज़ार हो जाती है 

राहुल उपाध्याय । 11 अगस्त 2026 । सिएटल 

Sunday, August 9, 2026

इतवारी पहेलीः 2026/08/09

इतवारी पहेली:

डेमोक्रेसी # # ## है

उसमें जीतती #### है

(दूसरी पंक्ति का शब्द अंग्रेज़ी का है। त और ट को समान ध्वनि वाला मान लिया गया है)

इन दोनों पंक्तियों के अंतिम शब्द सुनने में एक जैसे ही लगते हैं। लेकिन जोड़-तोड़ कर लिखने में अर्थ बदल जाते हैं। हर # एक अक्षर है। हर % आधा अक्षर। हर ^ अक्षर के ऊपर वाली बिंदी है या चंद्रबिंदु। जैसे कि मंगल —> #^## या चाँद—> #^#)

जैसे कि:

हे हनुमान, राम, जानकी

रक्षा करो मेरी जान की

ऐसे कई और उदाहरण/पहेलियाँ हैं। जिन्हें आप यहाँ देख सकते हैं। 

Https://tinyurl.com/RahulPaheliya

आज की पहेली का हल आप मुझे भेज सकते हैं। या यहाँ लिख सकते हैं। 

सही उत्तर न आने पर मैं अगले रविवार - 16 अगस्त 2026 को - उत्तर बता दूँगा। 

राहुल उपाध्याय । 9 अगस्त 2026 । सिएटल 

Saturday, August 1, 2026

Re: इतवारी पहेली: 2026/07/26

Uploaded Image

On Sun, Jul 26, 2026 at 1:49 AM Rahul Upadhyaya <kavishavi@gmail.com> wrote:

इतवारी पहेली:

दाल-चावल के लिए चाहिए दो ### 

दाल पका पत्नी ले, चावल पका ## #

इन दोनों पंक्तियों के अंतिम शब्द सुनने में एक जैसे ही लगते हैं। लेकिन जोड़-तोड़ कर लिखने में अर्थ बदल जाते हैं। हर # एक अक्षर है। हर % आधा अक्षर। हर ^ अक्षर के ऊपर वाली बिंदी है या चंद्रबिंदु। जैसे कि मंगल —> #^## या चाँद—> #^#)

जैसे कि:

हे हनुमान, राम, जानकी

रक्षा करो मेरी जान की

ऐसे कई और उदाहरण/पहेलियाँ हैं। जिन्हें आप यहाँ देख सकते हैं। 

Https://tinyurl.com/RahulPaheliya

आज की पहेली का हल आप मुझे भेज सकते हैं। या यहाँ लिख सकते हैं। 

सही उत्तर न आने पर मैं अगले रविवार - 2 अगस्त 2026 को - उत्तर बता दूँगा। 

राहुल उपाध्याय । 26 जुलाई 2026 । सिएटल 

Friday, July 31, 2026

क्या हुआ क्या नहीं

क्या हुआ क्या नहीं 

कुछ हमें पता नहीं

ये चाल थी कि मौन रहे 

या हुई ख़ता पता नहीं 

कि हर तरीक़ा जायज़ है 

युद्ध में ये पचा नहीं

कि हो गया घायल कोई 

तो कोई घर से निकला नहीं 

हो गया तमाशा खतम 

राहुल तू घबरा नहीं 

लोग भूल जाएंगे इसे

ज़ख़्म ये गहरा नहीं 

राहुल उपाध्याय । 31 जुलाई 2026 । सिएटल 

Sunday, July 26, 2026

इतवारी पहेली: 2026/07/26