Monday, August 28, 2023

चाँद पर जाकर के हमने

चाँद पर जाकर के हमने 

चाँद से नाता जोड़ लिया

इसरो की इस उपलब्धि ने 

हम सबको सबसे जोड़ दिया 


सबने सबको बात बताई 

समझो आज सितारों को

बच्चों ने हुंकार लगाई

छोड़ो आज प्रथाओं को

सदियों से जो होता आया

होगा अब न आगे भी

बचपन से जिसे सुनते आए

उस कथा को मोड़ दिया 


बरसों से हम पूजते आए

एक उपग्रह को गलती से 

आज सच्चाई समझ में आई

देख के चाँद को टीवी पे

ये तो घूमता पृथ्वी जैसा

खुद का प्रकाश भी पास नहीं 

सदियों से था जिससे देखा

उस चश्मे को तोड़ दिया 


राहुल उपाध्याय । 28 अगस्त 2023 । ऑस्टिन 



इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


0 comments: