Monday, March 30, 2026

कल तलक साथ थे

कल तलक साथ थे 

आज दोनों जुदा 

दोनों ही खुश नहीं 

फिर हुआ क्या पता 


जाने क्या बात हुई 

जाने क्यों हैं ख़फ़ा 

उठ के वो चल दिए 

बदल लिया रास्ता 


बेवफ़ा वो नहीं 

बेवफ़ा वो तो है 

सोच के ही खुश है वो 

इलज़ाम झूठ ना लगा 


हर तरफ़ हैं खिल रहे 

फूल प्यार के सभी 

अब उन्हें क्या देखिए 

जब चल रहा ये मामला 


बात अपनी कही

या कही जहान की 

जज बन के आप ही 

दीजिए फ़ैसला 


राहुल उपाध्याय । 30 मार्च 2026 । कॉटनवुड, कैलिफ़ोर्निया 




इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


0 comments: