Tuesday, November 17, 2026

कितनी खुशी की बात है

कितनी खुशी की बात है 

कि 

कोई तो है 

जिसके नाराज़ होने पर

मैं उदास होता हूँ 


कितनी खुशी की बात है 

कि 

कोई तो है 

जिससे मुझको फ़र्क़ पड़ता है


कितनी खुशी की बात है 

कि 

कोई तो है 

जिसको मुझसे फ़र्क़ पड़ता है


कितनी खुशी की बात है 

कि 

कोई तो है 

जो मुझे विश करता है 


कितनी खुशी की बात है 

कि 

कोई तो है 

जो मुझे मिस करता है


कितनी खुशी की बात है 

कि 

कोई तो है 


राहुल उपाध्याय । 17 नवम्बर 2026 । सिएटल 



Sunday, November 15, 2026

इतवारी पहेली: 2026/11/15

इतवारी पहेली:


फूल तो नहीं है पर हाँ, ये # ##

बाहर की नहीं है, उगती है ###


(दूसरी पंक्ति का शब्द अंग्रेज़ी का है)


इन दोनों पंक्तियों के अंतिम शब्द सुनने में एक जैसे ही लगते हैं। लेकिन जोड़-तोड़ कर लिखने में अर्थ बदल जाते हैं। हर # एक अक्षर है। हर % आधा अक्षर। हर ^ अक्षर के ऊपर वाली बिंदी है या चंद्रबिंदु। जैसे कि मंगल —> #^## या चाँद—> #^#)


जैसे कि:


हे हनुमान, राम, जानकी

रक्षा करो मेरी जान की


ऐसे कई और उदाहरण/पहेलियाँ हैं। जिन्हें आप यहाँ देख सकते हैं। 


Https://tinyurl.com/RahulPaheliya


आज की पहेली का हल आप मुझे भेज सकते हैं। या यहाँ लिख सकते हैं। 

सही उत्तर न आने पर मैं अगले रविवार - 22 नवम्बर 2026 को - उत्तर बता दूँगा। 


राहुल उपाध्याय । 15 नवम्बर 2026 । सिएटल 


Re: इतवारी पहेली: 2026/11/08

Uploaded Image


On Sat, Nov 7, 2026 at 11:55 PM Rahul Upadhyaya <kavishavi@gmail.com> wrote:

इतवारी पहेली:


स्मार्ट वधू ने हल कर दिया जो #%##

वो वर न कर सका क्योंकि था ## ##


(पहली पंक्ति का शब्द अंग्रेज़ी का है। दूसरी पंक्ति का दूसरा शब्द अंग्रेज़ी का है)


इन दोनों पंक्तियों के अंतिम शब्द सुनने में एक जैसे ही लगते हैं। लेकिन जोड़-तोड़ कर लिखने में अर्थ बदल जाते हैं। हर # एक अक्षर है। हर % आधा अक्षर। हर ^ अक्षर के ऊपर वाली बिंदी है या चंद्रबिंदु। जैसे कि मंगल —> #^## या चाँद—> #^#)


जैसे कि:


हे हनुमान, राम, जानकी

रक्षा करो मेरी जान की


ऐसे कई और उदाहरण/पहेलियाँ हैं। जिन्हें आप यहाँ देख सकते हैं। 


Https://tinyurl.com/RahulPaheliya


आज की पहेली का हल आप मुझे भेज सकते हैं। या यहाँ लिख सकते हैं। 

सही उत्तर न आने पर मैं अगले रविवार - 15 नवम्बर 2026 को - उत्तर बता दूँगा। 


राहुल उपाध्याय । 8 नवम्बर 2026 । सिएटल 


Tuesday, November 10, 2026

जेन्सन, हमें तेरा ऐतबार ना रहा

स्टॉक मिट्टी हो गया

पैसा सारा डूब गया

जेन्सन, हमें तेरा ऐतबार ना रहा


कमाई सारी अपनी मैं

रहा था जिसको सौंपता

वो मेरे दोस्त तुम ही थे

तुम्हीं तो थे

आदर्श मेरी ज़िंदगी का

जिसको था मैं सोचता

वो मेरे दोस्त तुम ही थे

तुम्हीं तो थे

सारे भेद खुल गए

राज़दार ना रहा

जेन्सन, हमें तेरा

ऐतबार ना रहा, ऐतबार ना रहा


ए-आई के सफ़र में भी

बने थे सब के गाइड जो

वो तुम न थे तो कौन था

तुम्हीं तो थे

कर रहे थे किसी के साथ

एक और जो साइड शो

वो तुम न थे तो कौन था

तुम्हीं तो थे

नशे की रात ढल गई

अब खुमार ना रहा

जेन्सन, हमें तेरा

ऐतबार ना रहा, ऐतबार ना रहा


भरे-भरे से हॉल में

दिखाते थे सब्ज़बाग़ जो

वो तुम न थे तो कौन था

तुम्हीं तो थे

अँधेरी राह में हमें

दिखाते थे चिराग़ जो

वो तुम न थे तो कौन था

तुम्हीं तो थे

अब किसी को भी तेरा 

इंतज़ार ना रहा

जेन्सन, हमें तेरा

ऐतबार ना रहा, ऐतबार ना रहा


(शैलेंद्र से क्षमायाचना सहित)

राहुल उपाध्याय । 10 नवम्बर 2026 । सिएटल 

Sunday, November 8, 2026

हैप्पी दिवाली

हमें अंग्रेजी नहीं आती
तो हम खुश नहीं हो पाते

अपने ही देश में
एक दूसरे से कट जाते
विदेश नहीं जा पाते
प्लेन में बैठने का सपना
सपना ही रह जाता

रामायण फिल्म तक समझ नहीं आती
कब अयोध्या है
कब पंचवटी
कब जंगल
कुछ समझ नहीं पाते

बैंक से
पैसे नहीं निकाल पाते
फोन नहीं चला पाते

आओ
सबको हैप्पी दिवाली कहें
और हिंदी दिवस तक
हिंदी की महिमा को
ताक पर रख दें

राहुल उपाध्याय । 8 नवम्बर 2026 । सिएटल

हैप्पी दिवाली

हमें अंग्रेजी नहीं आती
तो हम खुश नहीं हो पाते

अपने ही देश में
एक दूसरे से कट जाते
विदेश नहीं जा पाते
प्लेन में बैठने का सपना
सपना ही रह जाता

रामायण फिल्म तक समझ नहीं आती
कब अयोध्या है
कब पंचवटी
कब जंगल
कुछ समझ नहीं पाते

बैंक से
पैसे नहीं निकाल पाते
फोन नहीं चला पाते

आओ
सबको हैप्पी दिवाली कहें
और हिंदी दिवस तक
हिंदी की महिमा को
ताक पर रख दें

राहुल उपाध्याय । 8 नवम्बर 2026 । सिएटल

Saturday, November 7, 2026

इतवारी पहेली: 2026/11/08

इतवारी पहेली:


स्मार्ट वधू ने हल कर दिया जो #%##

वो वर न कर सका क्योंकि था ## ##


(पहली पंक्ति का शब्द अंग्रेज़ी का है। दूसरी पंक्ति का दूसरा शब्द अंग्रेज़ी का है)


इन दोनों पंक्तियों के अंतिम शब्द सुनने में एक जैसे ही लगते हैं। लेकिन जोड़-तोड़ कर लिखने में अर्थ बदल जाते हैं। हर # एक अक्षर है। हर % आधा अक्षर। हर ^ अक्षर के ऊपर वाली बिंदी है या चंद्रबिंदु। जैसे कि मंगल —> #^## या चाँद—> #^#)


जैसे कि:


हे हनुमान, राम, जानकी

रक्षा करो मेरी जान की


ऐसे कई और उदाहरण/पहेलियाँ हैं। जिन्हें आप यहाँ देख सकते हैं। 


Https://tinyurl.com/RahulPaheliya


आज की पहेली का हल आप मुझे भेज सकते हैं। या यहाँ लिख सकते हैं। 

सही उत्तर न आने पर मैं अगले रविवार - 15 नवम्बर 2026 को - उत्तर बता दूँगा। 


राहुल उपाध्याय । 8 नवम्बर 2026 । सिएटल 


Re: इतवारी पहेली: 2026/11/01

Uploaded Image


On Sun, Nov 1, 2026 at 6:49 AM Rahul Upadhyaya <kavishavi@gmail.com> wrote:

इतवारी पहेली:


कभी मूवी तो कभी भटूरों के लिए # ###

ये नहीं कि आओ कसरत करें, ## ## 


(दूसरी पंक्ति का पहला शब्द अंग्रेज़ी का है)


इन दोनों पंक्तियों के अंतिम शब्द सुनने में एक जैसे ही लगते हैं। लेकिन जोड़-तोड़ कर लिखने में अर्थ बदल जाते हैं। हर # एक अक्षर है। हर % आधा अक्षर। हर ^ अक्षर के ऊपर वाली बिंदी है या चंद्रबिंदु। जैसे कि मंगल —> #^## या चाँद—> #^#)


जैसे कि:


हे हनुमान, राम, जानकी

रक्षा करो मेरी जान की


ऐसे कई और उदाहरण/पहेलियाँ हैं। जिन्हें आप यहाँ देख सकते हैं। 


Https://tinyurl.com/RahulPaheliya


आज की पहेली का हल आप मुझे भेज सकते हैं। या यहाँ लिख सकते हैं। 

सही उत्तर न आने पर मैं अगले रविवार - 8 नवम्बर 2026 को - उत्तर बता दूँगा। 


राहुल उपाध्याय । 1 नवम्बर 2026 । सिएटल 


Wednesday, November 4, 2026

क्या हुआ जो हम हारे

क्या हुआ जो हम हारे 

कल तुम ही तो थे जो हारे


-॰-॰-॰-॰-


सुन चम्पा, सुन तारा

कोई जीता, कोई हारा


तुमने सीखा, हमने सीखा 

हमने सीखा, तुमने सीखा 

क्या सीखा, क्या सीखा?

कि

जो गद्दी पे हैं आज बैठे 

हल न होंगे मुद्दे उनसे


कोई जीते, कोई हारे

यूँही चलते हैं चक्र सारे


नहीं मिटते हैं दुख, प्यारे!


-॰-॰-॰-॰-


ख़ुशियों की तुमको ज़रूरत न होती

अगर ग़म न होते


तुम्हें आज जीतने की ख़ुशियाँ न होती

अगर हम न होते


हमें जो तुम्हारा वोट न मिलता

तरसते ही रहते रुतबा न मिलता

वोट जो मिला तो असर ये हुआ है 

तुम आज जीते, कल हम जीतेंगे 


कोई जीते, कोई हारे

यूँही चलते हैं चक्र सारे


नहीं मिटते हैं दुख, प्यारे!


-॰-॰-॰-॰-


राहुल उपाध्याय । 4 नवम्बर 2026 । सिएटल 










Sunday, November 1, 2026

Re: इतवारी पहेली: 2026/10/25

Uploaded Image


On Sat, Oct 24, 2026 at 10:40 PM Rahul Upadhyaya <kavishavi@gmail.com> wrote:

इतवारी पहेली:


गेंद गिरती है क्योंकि हर तरफ ### है

रोज़ी हँसती है क्योंकि पति, #, ## है


(पहली पंक्ति का शब्द अंग्रेज़ी का है। दूसरी पंक्ति का दोनों शब्द अंग्रेज़ी के हैं)


इन दोनों पंक्तियों के अंतिम शब्द सुनने में एक जैसे ही लगते हैं। लेकिन जोड़-तोड़ कर लिखने में अर्थ बदल जाते हैं। हर # एक अक्षर है। हर % आधा अक्षर। हर ^ अक्षर के ऊपर वाली बिंदी है या चंद्रबिंदु। जैसे कि मंगल —> #^## या चाँद—> #^#)


जैसे कि:


हे हनुमान, राम, जानकी

रक्षा करो मेरी जान की


ऐसे कई और उदाहरण/पहेलियाँ हैं। जिन्हें आप यहाँ देख सकते हैं। 


Https://tinyurl.com/RahulPaheliya


आज की पहेली का हल आप मुझे भेज सकते हैं। या यहाँ लिख सकते हैं। 

सही उत्तर न आने पर मैं अगले रविवार - 1 नवम्बर 2026 को - उत्तर बता दूँगा। 


राहुल उपाध्याय । 25 अक्टूबर 2026 । सिएटल