डीपी में नहीं
पासवर्ड में है वो
मेरी प्रेयसी, मेरी जान
मेरे दिल में रहती है
ना सेल्फी है कोई
ना तस्वीर कोई
मेरी जान मेरी आँखों में रहती है
मेरी आँखों की चमक
मेरे कपड़ों के रंग
मेरे घर की सुगंध
इन सब में विद्यमान रहती है
मेरी प्रेयसी
मेरे साथ
दिन-रात रहती है
राहुल उपाध्याय । 21 जून 2026 । सिएटल
