Wednesday, November 25, 2026

हमें कॉलोनियल आर्किटेक्चर पसंद है

हमें कॉलोनियल आर्किटेक्चर पसंद है

अंग्रेज़ों के बनाए घरों में

रहना अच्छा लगता है


हमें लगता है कि

हमने भी जीवन में कुछ पा लिया है

जाने-अनजाने स्वामी के घर में रहकर

स्वामित्व का भाव आ जाता है


हम यह नहीं सोचते कि

कभी हम इनके ग़ुलाम थे


दरअसल,

हम यही सोचते हैं कि

कभी हम इनके ग़ुलाम थे

और आज देखो

हमने उन्हें बेदख़ल करके

उनके ही बनाए घर को

अपना बना लिया


कितना बड़ा सफ़र

तय कर लिया है


राहुल उपाध्याय | 26 नवंबर 2026 | गोआ


Tuesday, November 24, 2026

बदमाशी कोई कर दे

बदमाशी कोई कर दे
तो पब्लिक उसे सताए
पर ट्रम्प ही जिसको बचाए
उसे कौन सताए

हमसे मत पूछो कैसे
फंदा सुलझा लफड़ों का
मोरल्स की बात नहीं है
ये किस्सा हैं पैसों का
कोई बोर्ड ग़ुस्सा दिखाए
तो सीईओ जान बचाए
पर ट्रम्प जो साथ निभाए
उसे कौन डराए

ना जाने क्या हो जाता
जाने हम क्या कर जाते
ट्रम्प हैं तो ज़िंदा हैं
ना होते तो मर जाते
दुनिया जो प्यासा रखे
तो ट्रम्प ही प्यास बुझाए
जो बाग बहार में उजड़े
उसे ट्रम्प खिलाए

माना तूफ़ां के आगे
नहीं चलता जोर किसी का
मौजो का दोष नहीं है
ये दोष है और किसी का
मझधार में नैया डोले
तो ट्रम्प पार लगाये
मांझी जो नाव डुबोए
उसे ट्रम्प दे भगाए

राहुल उपाध्याय । 24 जनवरी 2026 । हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग

Monday, November 23, 2026

ये क्या हुआ

ये क्या हुआ, कैसे हुआ, कब हुआ -

अब क्या सुनाएं?


ये क्या हुआ, कैसे हुआ, कब हुआ, 

क्यूँ हुआ, जब हुआ, तब हुआ

ओ छोड़ो, ये ना सोचो, ये क्या हुआ...


हम क्यूँ शिकवा करें झूठा

क्या हुआ जो बोर्ड रुठा

मसला ही कुछ ऐसा था 

कुछ ना कुछ तो करना था, किया

ये क्या हुआ...


ऐ दिल, चल पीकर झूमें

इन्हीं गलियों में घूमें

जेन्सन के आते ही

स्टॉक को बढ़ना था, बढ़ा 

ये क्या हुआ...


हमने जो देखा था सुना था

क्या बताऐं वो क्या था

चटपटा ड्रामा था

खत्म तो होना था, हुआ

ये क्या हुआ…


(आनंद बख़्शी से क्षमायाचना सहित)

राहुल उपाध्याय । 24 नवम्बर 2026 । नासिक 


ये जेन्सन और ये ड्यूटी

अरे हाय-हाय ये मजबूरी

ये जेन्सन और ये ड्यूटी 

मुझे पल पल है तड़पाये

मेरी दो टकियाँ दी पॉलिसी में

ट्रिलियन डूबा जाए


कितने सेशन डूब गये

बैठे हैं आस लगाये

जिस सेशन में चढ़े स्टकवा 

वो सेशन कब आये

मधुर बढ़त का ये सेशन 

हाथों से निकला जाये

मेरी दो टकियाँ दी पॉलिसी में

ट्रिलियन डूबा जाए


प्रेम तो ऐसा ओशन है

जिसमें अच्छे-अच्छे डूबे 

अरे सुंदरी का है क्या भरोसा

कल मुझको भी वो लूटे

रफ़ा-दफ़ा कर ये मामला

जेन्सन फिर से आए

मेरी दो टकियाँ दी पॉलिसी में

ट्रिलियन डूबा जाए


राहुल उपाध्याय । 23 नवम्बर 2026 । सिएटल 


Tuesday, November 17, 2026

कितनी खुशी की बात है

कितनी खुशी की बात है 

कि 

कोई तो है 

जिसके नाराज़ होने पर

मैं उदास होता हूँ 


कितनी खुशी की बात है 

कि 

कोई तो है 

जिससे मुझको फ़र्क़ पड़ता है


कितनी खुशी की बात है 

कि 

कोई तो है 

जिसको मुझसे फ़र्क़ पड़ता है


कितनी खुशी की बात है 

कि 

कोई तो है 

जो मुझे विश करता है 


कितनी खुशी की बात है 

कि 

कोई तो है 

जो मुझे मिस करता है


कितनी खुशी की बात है 

कि 

कोई तो है 


राहुल उपाध्याय । 17 नवम्बर 2026 । सिएटल 



Sunday, November 15, 2026

इतवारी पहेली: 2026/11/15

इतवारी पहेली:


फूल तो नहीं है पर हाँ, ये # ##

बाहर की नहीं है, उगती है ###


(दूसरी पंक्ति का शब्द अंग्रेज़ी का है)


इन दोनों पंक्तियों के अंतिम शब्द सुनने में एक जैसे ही लगते हैं। लेकिन जोड़-तोड़ कर लिखने में अर्थ बदल जाते हैं। हर # एक अक्षर है। हर % आधा अक्षर। हर ^ अक्षर के ऊपर वाली बिंदी है या चंद्रबिंदु। जैसे कि मंगल —> #^## या चाँद—> #^#)


जैसे कि:


हे हनुमान, राम, जानकी

रक्षा करो मेरी जान की


ऐसे कई और उदाहरण/पहेलियाँ हैं। जिन्हें आप यहाँ देख सकते हैं। 


Https://tinyurl.com/RahulPaheliya


आज की पहेली का हल आप मुझे भेज सकते हैं। या यहाँ लिख सकते हैं। 

सही उत्तर न आने पर मैं अगले रविवार - 22 नवम्बर 2026 को - उत्तर बता दूँगा। 


राहुल उपाध्याय । 15 नवम्बर 2026 । सिएटल 


Re: इतवारी पहेली: 2026/11/08

Uploaded Image


On Sat, Nov 7, 2026 at 11:55 PM Rahul Upadhyaya <kavishavi@gmail.com> wrote:

इतवारी पहेली:


स्मार्ट वधू ने हल कर दिया जो #%##

वो वर न कर सका क्योंकि था ## ##


(पहली पंक्ति का शब्द अंग्रेज़ी का है। दूसरी पंक्ति का दूसरा शब्द अंग्रेज़ी का है)


इन दोनों पंक्तियों के अंतिम शब्द सुनने में एक जैसे ही लगते हैं। लेकिन जोड़-तोड़ कर लिखने में अर्थ बदल जाते हैं। हर # एक अक्षर है। हर % आधा अक्षर। हर ^ अक्षर के ऊपर वाली बिंदी है या चंद्रबिंदु। जैसे कि मंगल —> #^## या चाँद—> #^#)


जैसे कि:


हे हनुमान, राम, जानकी

रक्षा करो मेरी जान की


ऐसे कई और उदाहरण/पहेलियाँ हैं। जिन्हें आप यहाँ देख सकते हैं। 


Https://tinyurl.com/RahulPaheliya


आज की पहेली का हल आप मुझे भेज सकते हैं। या यहाँ लिख सकते हैं। 

सही उत्तर न आने पर मैं अगले रविवार - 15 नवम्बर 2026 को - उत्तर बता दूँगा। 


राहुल उपाध्याय । 8 नवम्बर 2026 । सिएटल 


Tuesday, November 10, 2026

जेन्सन, हमें तेरा ऐतबार ना रहा

स्टॉक मिट्टी हो गया

पैसा सारा डूब गया

जेन्सन, हमें तेरा ऐतबार ना रहा


कमाई सारी अपनी मैं

रहा था जिसको सौंपता

वो मेरे दोस्त तुम ही थे

तुम्हीं तो थे

आदर्श मेरी ज़िंदगी का

जिसको था मैं सोचता

वो मेरे दोस्त तुम ही थे

तुम्हीं तो थे

सारे भेद खुल गए

राज़दार ना रहा

जेन्सन, हमें तेरा

ऐतबार ना रहा, ऐतबार ना रहा


ए-आई के सफ़र में भी

बने थे सब के गाइड जो

वो तुम न थे तो कौन था

तुम्हीं तो थे

कर रहे थे किसी के साथ

एक और जो साइड शो

वो तुम न थे तो कौन था

तुम्हीं तो थे

नशे की रात ढल गई

अब खुमार ना रहा

जेन्सन, हमें तेरा

ऐतबार ना रहा, ऐतबार ना रहा


भरे-भरे से हॉल में

दिखाते थे सब्ज़बाग़ जो

वो तुम न थे तो कौन था

तुम्हीं तो थे

अँधेरी राह में हमें

दिखाते थे चिराग़ जो

वो तुम न थे तो कौन था

तुम्हीं तो थे

अब किसी को भी तेरा 

इंतज़ार ना रहा

जेन्सन, हमें तेरा

ऐतबार ना रहा, ऐतबार ना रहा


(शैलेंद्र से क्षमायाचना सहित)

राहुल उपाध्याय । 10 नवम्बर 2026 । सिएटल 

Sunday, November 8, 2026

हैप्पी दिवाली

हमें अंग्रेजी नहीं आती
तो हम खुश नहीं हो पाते

अपने ही देश में
एक दूसरे से कट जाते
विदेश नहीं जा पाते
प्लेन में बैठने का सपना
सपना ही रह जाता

रामायण फिल्म तक समझ नहीं आती
कब अयोध्या है
कब पंचवटी
कब जंगल
कुछ समझ नहीं पाते

बैंक से
पैसे नहीं निकाल पाते
फोन नहीं चला पाते

आओ
सबको हैप्पी दिवाली कहें
और हिंदी दिवस तक
हिंदी की महिमा को
ताक पर रख दें

राहुल उपाध्याय । 8 नवम्बर 2026 । सिएटल

हैप्पी दिवाली

हमें अंग्रेजी नहीं आती
तो हम खुश नहीं हो पाते

अपने ही देश में
एक दूसरे से कट जाते
विदेश नहीं जा पाते
प्लेन में बैठने का सपना
सपना ही रह जाता

रामायण फिल्म तक समझ नहीं आती
कब अयोध्या है
कब पंचवटी
कब जंगल
कुछ समझ नहीं पाते

बैंक से
पैसे नहीं निकाल पाते
फोन नहीं चला पाते

आओ
सबको हैप्पी दिवाली कहें
और हिंदी दिवस तक
हिंदी की महिमा को
ताक पर रख दें

राहुल उपाध्याय । 8 नवम्बर 2026 । सिएटल

Saturday, November 7, 2026

इतवारी पहेली: 2026/11/08

इतवारी पहेली:


स्मार्ट वधू ने हल कर दिया जो #%##

वो वर न कर सका क्योंकि था ## ##


(पहली पंक्ति का शब्द अंग्रेज़ी का है। दूसरी पंक्ति का दूसरा शब्द अंग्रेज़ी का है)


इन दोनों पंक्तियों के अंतिम शब्द सुनने में एक जैसे ही लगते हैं। लेकिन जोड़-तोड़ कर लिखने में अर्थ बदल जाते हैं। हर # एक अक्षर है। हर % आधा अक्षर। हर ^ अक्षर के ऊपर वाली बिंदी है या चंद्रबिंदु। जैसे कि मंगल —> #^## या चाँद—> #^#)


जैसे कि:


हे हनुमान, राम, जानकी

रक्षा करो मेरी जान की


ऐसे कई और उदाहरण/पहेलियाँ हैं। जिन्हें आप यहाँ देख सकते हैं। 


Https://tinyurl.com/RahulPaheliya


आज की पहेली का हल आप मुझे भेज सकते हैं। या यहाँ लिख सकते हैं। 

सही उत्तर न आने पर मैं अगले रविवार - 15 नवम्बर 2026 को - उत्तर बता दूँगा। 


राहुल उपाध्याय । 8 नवम्बर 2026 । सिएटल 


Re: इतवारी पहेली: 2026/11/01

Uploaded Image


On Sun, Nov 1, 2026 at 6:49 AM Rahul Upadhyaya <kavishavi@gmail.com> wrote:

इतवारी पहेली:


कभी मूवी तो कभी भटूरों के लिए # ###

ये नहीं कि आओ कसरत करें, ## ## 


(दूसरी पंक्ति का पहला शब्द अंग्रेज़ी का है)


इन दोनों पंक्तियों के अंतिम शब्द सुनने में एक जैसे ही लगते हैं। लेकिन जोड़-तोड़ कर लिखने में अर्थ बदल जाते हैं। हर # एक अक्षर है। हर % आधा अक्षर। हर ^ अक्षर के ऊपर वाली बिंदी है या चंद्रबिंदु। जैसे कि मंगल —> #^## या चाँद—> #^#)


जैसे कि:


हे हनुमान, राम, जानकी

रक्षा करो मेरी जान की


ऐसे कई और उदाहरण/पहेलियाँ हैं। जिन्हें आप यहाँ देख सकते हैं। 


Https://tinyurl.com/RahulPaheliya


आज की पहेली का हल आप मुझे भेज सकते हैं। या यहाँ लिख सकते हैं। 

सही उत्तर न आने पर मैं अगले रविवार - 8 नवम्बर 2026 को - उत्तर बता दूँगा। 


राहुल उपाध्याय । 1 नवम्बर 2026 । सिएटल 


Wednesday, November 4, 2026

क्या हुआ जो हम हारे

क्या हुआ जो हम हारे 

कल तुम ही तो थे जो हारे


-॰-॰-॰-॰-


सुन चम्पा, सुन तारा

कोई जीता, कोई हारा


तुमने सीखा, हमने सीखा 

हमने सीखा, तुमने सीखा 

क्या सीखा, क्या सीखा?

कि

जो गद्दी पे हैं आज बैठे 

हल न होंगे मुद्दे उनसे


कोई जीते, कोई हारे

यूँही चलते हैं चक्र सारे


नहीं मिटते हैं दुख, प्यारे!


-॰-॰-॰-॰-


ख़ुशियों की तुमको ज़रूरत न होती

अगर ग़म न होते


तुम्हें आज जीतने की ख़ुशियाँ न होती

अगर हम न होते


हमें जो तुम्हारा वोट न मिलता

तरसते ही रहते रुतबा न मिलता

वोट जो मिला तो असर ये हुआ है 

तुम आज जीते, कल हम जीतेंगे 


कोई जीते, कोई हारे

यूँही चलते हैं चक्र सारे


नहीं मिटते हैं दुख, प्यारे!


-॰-॰-॰-॰-


राहुल उपाध्याय । 4 नवम्बर 2026 । सिएटल 










Sunday, November 1, 2026

Re: इतवारी पहेली: 2026/10/25

Uploaded Image


On Sat, Oct 24, 2026 at 10:40 PM Rahul Upadhyaya <kavishavi@gmail.com> wrote:

इतवारी पहेली:


गेंद गिरती है क्योंकि हर तरफ ### है

रोज़ी हँसती है क्योंकि पति, #, ## है


(पहली पंक्ति का शब्द अंग्रेज़ी का है। दूसरी पंक्ति का दोनों शब्द अंग्रेज़ी के हैं)


इन दोनों पंक्तियों के अंतिम शब्द सुनने में एक जैसे ही लगते हैं। लेकिन जोड़-तोड़ कर लिखने में अर्थ बदल जाते हैं। हर # एक अक्षर है। हर % आधा अक्षर। हर ^ अक्षर के ऊपर वाली बिंदी है या चंद्रबिंदु। जैसे कि मंगल —> #^## या चाँद—> #^#)


जैसे कि:


हे हनुमान, राम, जानकी

रक्षा करो मेरी जान की


ऐसे कई और उदाहरण/पहेलियाँ हैं। जिन्हें आप यहाँ देख सकते हैं। 


Https://tinyurl.com/RahulPaheliya


आज की पहेली का हल आप मुझे भेज सकते हैं। या यहाँ लिख सकते हैं। 

सही उत्तर न आने पर मैं अगले रविवार - 1 नवम्बर 2026 को - उत्तर बता दूँगा। 


राहुल उपाध्याय । 25 अक्टूबर 2026 । सिएटल 


Wednesday, October 28, 2026

तलाक़

मैं तलाकशुदा हूँ 

मुझसे मिलते रहा करो


मैं तुम्हारा दुःख-दर्द

ख़ूब समझता हूँ 

क़ानून के दाँव-पेंच 

समझा सकता हूँ 

अकेलेपन में कितना आनंद है

दिखा सकता हूँ 

तुम्हें अपनी आज़ादी का रास्ता 

बता सकता हूँ 


—


मैं तलाकशुदा हूँ 

मुझसे मिलते रहा करो


तुम जब चाहो

मुझसे बात कर सकती हो 

बेहिचक 

मैं तुमसे चिपकूँगा नहीं 

पीछे भी नहीं पड़ूँगा 

जितनी मदद चाहिए 

उतनी मदद भी कर दूँगा 

बिना किसी अपेक्षा के


—-


मैं तलाकशुदा हूँ 

मुझसे मिलते रहा करो


मेरा जीवन देख कर

तुम अपना विचार बदल दोगे 

और एक सुखद जीवन 

व्यतीत करोगे 


राहुल उपाध्याय । 28 अक्टूबर 2026 । सिएटल