पहले भी बरसा था क़हर
अस्त-व्यस्त था सारा शहर
आज फ़िर बरसा है क़हर
अस्त-व्यस्त है सारा शहर
बदला किसी से लेने से
सज़ा किसी को देने से
मतलब नहीं निकलेगा
पत्थर नहीं पिघलेगा
जब तक है इधर और उधर
मेरा ज़हर तेरा ज़हर
बुरा है कौन, भला है कौन
सच की राह पर चला है कौन
मुक़म्मल नहीं है कोई भी
महफ़ूज़ नहीं है कोई भी
चाहे लगा हो नगर नगर
पहरा कड़ा आठों पहर
न कोई समझा है न समझेगा
व्यर्थ तर्क वितर्क में उलझेगा
झगड़ा नहीं एक दल का है
मसला नहीं आजकल का है
सदियां गई हैं गुज़र
हुई नहीं अभी तक सहर
नज़र जाती है जिधर
आँख जाती है सिहर
जो जितना ज्यादा शूर है
वो उतना ज्यादा क्रूर है
ताज है जिनके सर पर
ढाते हैं वो भी क़हर
आशा की किरण तब फूटेंगी
सदियों की नींद तब टूटेंगी
ताज़ा हवा फिर आएगी
दीवारे जब गिर जाएंगी
होगा जब घर एक घर
न तेरा घर न मेरा घर
सिएटल । 425-445-0827
8 मार्च 2010
Monday, March 8, 2010
क़हर
Posted by Rahul Upadhyaya at 6:11 PM
आपका क्या कहना है??
2 पाठकों ने टिप्पणी देने के लिए यहां क्लिक किया है। आप भी टिप्पणी दें।
Labels: news
Sunday, March 7, 2010
जब तुम आई थी
जब तुम आई थी
तब कुछ कोपलें उग आई थी
और वसंत का आगमन हुआ था
अब वो फूल बन गई हैं
और शूल सी चुभती है
तुम मेरे कितने पास थी
और मैं तुमसे कितना दूर!
***
कहा था कि
फिर मिलेंगे हम
लेकिन
जैसे मिले थे कल
क्या फिर मिलेंगे हम?
***
झूठ है कि जीवन क्षणभंगुर है!
तुम चंद पलों के लिए आई थी
और अब मैं
अनगिनत
लम्बी रातें
गुज़ार रहा हूँ
तुम्हारी खुशबू
तुम्हरा अहसास
और तुम्हारी हर साँस
ओढ़ कर
झूठ है कि जीवन क्षणभंगुर है!
सिएटल । 425-445-0827
7 मार्च 2010
Posted by Rahul Upadhyaya at 10:52 PM
आपका क्या कहना है??
1 पाठक ने टिप्पणी देने के लिए यहां क्लिक किया है। आप भी टिप्पणी दें।
Labels: intense, relationship, valentine
Friday, March 5, 2010
स्वामी के दीवाने
हर तरफ़ अब यहीं अफ़साने हैं
सब किसी न किसी स्वामी के दीवाने हैं
इतनी बेवकूफ़ी भरी है इंसानों में
कि पढ़े-लिखे भी गधे हो जाए
स्वामीजी जो नज़र आ जाए चैनल पर
तो पांच बजे भी उठ के खड़े हो जाए
छोटे-बड़े सब लगते दुम हिलाने हैं
हर तरफ़ अब यहीं अफ़साने हैं
सब किसी न किसी स्वामी के दीवाने हैं
इक हल्का सा इशारा इनका
किसी भी रोगी को चंगा कर दे
इस तरह की आस के बदले में
जो जान और माल फ़िदा कर दे
ऐसे भक्त इन्हे और फ़ंसाने हैं
हर तरफ़ अब यहीं अफ़साने हैं
सब किसी न किसी स्वामी के दीवाने हैं
कभी लंदन तो कभी अमरीका
नहीं ढाका या फिर अफ़्रीका
सिर्फ़ रईसो को भक्त बनाते हैं
आलिशान होटलों में शिविर लगाते हैं
और दावा ये कि गीता के श्लोक समझाने हैं
हर तरफ़ अब यहीं अफ़साने हैं
सब किसी न किसी स्वामी के दीवाने हैं
(कैफ़ी आज़मी से क्षमायाचना सहित)
Posted by Rahul Upadhyaya at 8:04 PM
आपका क्या कहना है??
2 पाठकों ने टिप्पणी देने के लिए यहां क्लिक किया है। आप भी टिप्पणी दें।
Labels: news
पहेली 33
नापता है पर तोलता नहीं
काटता है पर मारता नहीं
सीता है पर राम नहीं
महिलाओं का यह काम नहीं
यदि होती महिला तो होती दर्जन
इसके बिना न हम दिखते सज्जन
अब आप ही सुलझाओ मेरी उलझन
ये न हो तो न हो सुंदर जीवन
सिएटल । 425-445-0827
5 मार्च 2010
Posted by Rahul Upadhyaya at 5:17 PM
आपका क्या कहना है??
1 पाठक ने टिप्पणी देने के लिए यहां क्लिक किया है। आप भी टिप्पणी दें।
Labels: riddles
पहेली 32 का उत्तर
जूते
Posted by Rahul Upadhyaya at 5:16 PM
आपका क्या कहना है??
सबसे पहली टिप्पणी आप दें!
Labels: riddles_solved
Tuesday, March 2, 2010
मंदिर
भगवान को वैसे का वैसा ही तटस्थ पाता हूँ
कर्मयोगी जो ठहरे!
वही मुद्रा
वही भाव-भंगिमा
वही अधरो पे मुरली
और
साथ में वही राधा
जो कृष्ण को छोड़
मुझे देख रही हैं
जो कि
असम्भव
अकल्पित
और
असत्य है
इन्हीं सब बातों को ले कर
मैं हो जाता हूँ उनसे विमुख
न उन्हें देखकर मुझे मिलता है सुख
न उन्हें पर्दे के पीछे पा कर होता है दु:ख
इनका होना न होना
कोई मायने नहीं रखता है
अब मैं मंदिर के पार्किंग लॉट
में खड़ी कारें देख कर
खुश होता हूँ
मंदिर की वेब-साईट पर
कार्यक्रम की फ़ेहरिश्त देख कर
प्रोत्साहित होता हूँ
कि चलो आज बच्चों का भी मन लग जाएगा
कुछ नाचना-गाना होगा
कुछ गाना-बजाना होगा
कोई नाटक-शाटक होगा
शाम अच्छी बीत जाएगी
और
प्रीतिभोज में
अगर लड्डू, हलवा या खीर हुआ
तब तो चार चाँद ही लग जाएगे
बिखरे चप्पल
भटकते भक्त
और
बच्चों के कोलाहल में
मंदिर में एक जान आ जाती है
और मेरे चेहरे पर मुस्कान
वरना
पत्थर तो पत्थर ही ठहरा!
सिएटल । 425-445-0827
2 मार्च 2010
Posted by Rahul Upadhyaya at 1:47 PM
आपका क्या कहना है??
1 पाठक ने टिप्पणी देने के लिए यहां क्लिक किया है। आप भी टिप्पणी दें।
Monday, March 1, 2010
'हैप्पी होली' न हमसे बोली गई है
होली आई और होली गई है
लेकिन 'हैप्पी होली' न हमसे बोली गई है
भावनाओं की कद्र कौन करता है यारो
भाषा के पलड़े में भावना तोली गई है
हम ही सही है और तुम सब गलत हो
कह कह के हम पे दागी गोली गई है
हिंदी हो, उर्दू हो या भाषा हो कोई
इनके हिमायतियों की पोल कब खोली गई है
हमसे न पूछो क्यों हम निराश हैं इतने
चाहा जिसे उसकी उठा दी डोली गई है
सिएटल । 425-445-0827
1 मार्च 2010
=============================
हैप्पी होली = Happy Holi
Posted by Rahul Upadhyaya at 9:26 AM
आपका क्या कहना है??
3 पाठकों ने टिप्पणी देने के लिए यहां क्लिक किया है। आप भी टिप्पणी दें।
