
इस पहेली का हल अंतिम पंक्ति में छुपा हुआ है। ध्यान से देखे तो साफ़ नज़र आ जाएगा।
ये ऐसा तीर्थ-स्थान है
जिसने दिए संत महान हैं
जहां भक्त करते गंगा स्नान हैं
जहां जल रहा अनवरत श्मशान है
आप भी उससे नहीं अनजान है
इतना मीठा यहां का पान है
कि जैसे मीठे आम का बना रस भाई जान है
उत्तर: बनारस
वो कैसे? -- कि जैसे मीठे आम का बना रस भाई जान है
Friday, February 8, 2008
पहेली 1
Posted by Rahul Upadhyaya at 2:52 PM
आपका क्या कहना है??
2 पाठकों ने टिप्पणी देने के लिए यहां क्लिक किया है। आप भी टिप्पणी दें।
Labels: riddles
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

2 comments:
बनारस
यह तो सरल थी .....
Post a Comment