Sunday, January 8, 2023

यदि मैं जानता कि


यदि मैं जानता कि

प्यार क्या है 

मैं कभी नहीं करता


यदि मेरे हाथ में 

सब कुछ होता 

मैं जन्म नहीं लेता


न जानने में

न नियंत्रण में होने में

जो सुख है 

वह व्यक्त नहीं किया जा सकता 


पूरी यात्रा 

कैसी होगी 

पहले से पता हो

तो वह यात्रा पूरी नहीं हो सकती

पूरी तो क्या 

आरम्भ ही नहीं होती

विशेषकर तब

जब उसका अंत दुःखद हो


राहुल उपाध्याय । 8 जनवरी 2023 । द्वारका 



इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


0 comments: