Monday, January 9, 2023

यदि मैं जानवर होता


यदि मैं जानवर होता

कब का अलग हो गया होता

न वो फ़ोन करती 

न मैं फ़ोन करता 

न वो वकील करती

न मैं कलप जाता 

न वो हिसाब माँगती

न मैं हिसाब देता

घोंसलों पे हमारे

बिकाऊ न लिखा होता

एक दूसरे के प्रति

उपद्रव न हुआ होता


न मैं जानवर हूँ 

न जानवर बनूँगा 

उससे रिश्ता तोड़कर

ख़ुद का ख़्याल रखूँगा 

किसी एक का न होकर

सबसे प्यार करूँगा 


राहुल उपाध्याय । 9 जनवरी 2023 । खम्भालिया, गुजरात 

इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


0 comments: