Sunday, June 14, 2026

साइकिल चला रही है

साइकिल चला रही है, 

ईंधन बचा रही है

खटना ही जिंदगी है, 

खटती ही जा रही है


देखो पी-एम

गए विदेश 

लेकर के साथ मेलोडी

देखेगा कौन

पूछेगा कौन

जनता के दुख दर्द की

मरती है रोज़ थोक में 

मरती ही जा रही है


आगे चुनाव 

पीछे चुनाव 

हर रोज़ चुनाव-चुनाव 

इसको खैरात, 

उसको खैरात, 

हर तरफ़ खैरात-खैरात

सट्टा लगा रही है 

सत्ता बचा रही है


आए पी-एम 

गए पी-एम 

ऐसे नहीं है देखे

सर पे है ताज 

हाथ में है माइक 

गड़ते हैं झूठे क़िस्से 

सुनती वो जा रही है

सुनती ही जा रही है


राहुल उपाध्याय । 14 जून 2026 । सिएटल

इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


5 comments:

हरीश कुमार said...

बहुत सुंदर

Anita said...

सब कुछ पीएम ही करेंगे क्या, जनता जो आँख मूँद कर जी रही है, उसका क्या

नूपुरं noopuram said...

अंदाज़ बहुत अच्छा है । पर बात बेबुनियाद। तथ्य जाँच लीजिए। अन्यथा न लें । नमस्कार।

सुशील कुमार जोशी said...

हाए हाए मिर्ची हा हा

M VERMA said...

अहा
सुन्दर अंदाज