Sunday, November 13, 2016

जिसने कभी प्यार न किया हो


जिसने कभी प्यार न किया हो

वो क्या समझे

कि

लहरें क्या हैं

उथल-पुथल क्या है

मिलना-बिछड़ना

रूठना-मनाना क्या है


जिसने कभी धन न कमाया हो

वो क्या समझे

कि

जोड़ना क्या है

जुटाना क्या है

खोना क्या है

पाना क्या है


जिसने कभी खेल न खेला हो

वो क्या समझे

कि

चाल क्या है

पैंतरे क्या हैं

हार क्या है

जीत क्या है


जिसने कभी मंथन न किया हो

वो क्या समझे

कि

कर्म क्या है

धर्म क्या है

मार्ग क्या है

गंतव्य क्या है


जिसने कभी कविता न पढ़ी हो

वो क्या समझे 

कि

सूर्यास्त क्या है

चिड़िया की चहचहाट क्या है

बारिश की बूँदों से

मन का सरोकार क्या है


13 नवम्बर 2016

सिएटल | 425-445-0827

tinyurl.com/rahulpoems 





45A4A969-5D34-4D5A-9A49-AF523043CD15-1-1280x960-oriented.png


इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


0 comments: