Monday, December 25, 2023

क्या राम या कृष्ण ने कभी

क्या राम या कृष्ण ने

कभी बच्चों को गोदी में खिलाया है?


क्या राम या कृष्ण ने

कभी सब्ज़ी-तरकारी काटी है?


क्या राम या कृष्ण

कभी बीवी-बच्चों को लेकर ससुराल गए हैं?

रहे हैं?


क्या राम या कृष्ण ने

कभी डिशवाशर लोड किया है?

ख़ाली किया है?

कपड़े फ़ोल्ड किये हैं?


हम एन-आर-आई

राम या कृष्ण से सौ क़दम आगे हैं


राहुल उपाध्याय । 26 दिसम्बर 2023 । पेरिस से अम्स्टर्डम जाते हुए 

https://mere--words.blogspot.com/2023/12/blog-post_25.html?m=1



इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


0 comments: